देवरिया में किशोरी के साथ दरिंदगी,आरोपी गिरफ्तार

 देवरिया,21 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया के भटनी क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दरिंदगी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस क्षेत्रधिकारी भाटपाररानी पंचम लाल ने रविवार को ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि गेस्ट हाऊस के पीछे झाड़ियों में एक किशोरी बेसुध हालत में मिली थी। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर बलात्कार और पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी संतोष यादव को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जायेगा। गिरफ्तार आरोपी भी रेलवे कर्मी बताया जा रहा है। पीड़ित युवती का बयान लिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि पंद्रह वर्षीय किशोरी बेहोशी की हालत में झाड़ी में मिली। किशोरी के हाथ व पैर बांधे गए थे तथा मुंह कपड़े से बंद कर दिया गया था। पीड़ित किशोरी देर रात से अपने घर से गायब थी। किशोरी की मां ड्यूटी से लौटी तो उसने बेटी की तलाश शुरू कर दी लेकिन पता नहीं चल सका। आधी रात को भटनी थाना व जीआरपी में बेटी के गायब होने की जानकारी दिया था। आज सुबह पीड़िता बेसुध हालत में झाड़ी में मिली।
सं प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास