मायावती ने महिला सुरक्षा के सवाल पर योगी सरकार पर साधा निशाना

 लखनऊ 25 मार्च (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती एक ओर तो उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी हैं तो उन्होंने आज महिला सुरक्षा के सवाल पर योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधा ।महिलाओं के प्रति लगातार बढ़ते अपराध पर चिंता जताने के साथ ही सुश्री मायावती ने योगी आदित्यनाथ सरकार को बढ़ते मामलों पर रोक लगाने की सलाह दी है।

सुश्री मायावती ने आज ट्वीट में कहा कि यूपी में खासकर महिलाओं की असुरक्षा से संबंधित जघन्य अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है जो बति दुखद और चिंता की बात। पीलीभीत व गोंडा में महिला असुरक्षा ,एटा में पुलिस बर्बरता व ढांसी में केरल की ननों को ट्रेन से उतार देने की घटना शर्मनाक और निंदनीय है । सरकार ध्यान दे ।

विनोद

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास