मेरे खिलाफ एफआईआर भाजपा की हताशा का परिचायक: अखिलेश

 

लखनऊ 13 मार्च (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुरादाबाद में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हताशा का प्रतीक है और जरूरत पड़ी तो उनकी पार्टी इस एफआईआर की प्रति की होर्डिंग बनवा कर लखनऊ में जगह जगह लगवा देगी।

श्री यादव ने ट्वीट किया “ उप्र की भाजपा सरकार ने मेरे ख़िलाफ़ जो एफ़आईआर लिखवाई है, जनहित में उसकी प्रति प्रदेश के हर नागरिक के सूचनार्थ यहाँ प्रकाशित कर रहे हैं। अगर आवश्यकता पड़ी तो राजधानी लखनऊ में होर्डिंग भी लगवा देंगे। ये एफ़आईआर हारती हुई भाजपा की हताशा का प्रतीक है।”

गौरतलब है कि पिछली 11 मार्च को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के साथ मारपीट के मामले में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और बीस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दूसरी ओर सपा जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने भी पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

प्रदीप

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास