एंजेल ब्रोकिंग ने की एआई चैट बोट की शुरुआत

 

मुंबई 25 मार्च (वार्ता) एंजेल ब्रोकिंग पूरी तरह से इंटीग्रेटेड एआई-बेस्ड चैटबॉट को अपने एक्सीलरेटेड मोबाइल पेजेस में तैनात करने वाला पहली बीएफएसआई कंपनी बन गई है।

यह नया इंटीग्रेशन एंजेल ब्रोकिंग ग्राहकों के लिए बेहतर सुविधा और लचीलापन प्रदान करता है, वहीं यूजर एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाता है। इसके अलावा, यह डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों के लिए सुलभ है।

एक्सीलरेटेड मोबाइल पेज, या एएमपी, गूगल का एक ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट है जो सुनिश्चित करता है कि वेब पेज मोबाइल पर बेहतर तरीके से काम करें। एएमपी पेज तुरंत लोड होते हैं, तेजी से प्रतिक्रिया करते हैं, और अपने से पहले की टेक्नोलॉजी के पेज की तुलना में स्मूथ होते हैं। वे एचटीएमएल/ सीएसएस और जावा स्क्रिप्ट के उपयोग को सीमित करते हैं जो वेब परफॉर्मंस को प्रभावित कर सकते हैं। नियमित वेब पेजों से एएमपी अलग है क्योंकि गूगल खुद-ब-खुद एएमपी को कैप्चर करता है और इनके लोडिंग टाइम को ऑप्टिमाइज करता है। इस वजह से ऐसे पेज लचीलेपन और अंतिम परिणामों को जोड़ते हुए परफॉर्मंस और एंगेजमेंट में सुधार करते हैं।

एंजेल ब्रोकिंग स्टॉक ब्रोकिंग सेग्मेंट के साथ-साथ बड़े पैमाने पर बीएफएसआई सेक्टर में इनोवेशन में सबसे आगे रहा है। डिजिटल-फर्स्ट ब्रोकर ने सबसे पहले ‘ट्रेड इन 1 ऑवर’, (अब 5 मिनट से कम), इन्वेस्टमेंट इंजन एआरक्यू (अब एआरक्यू प्राइम) और म्यूचुअल फंड्स के लिए यूपीआई ऑटोप्ले इंटीग्रेशन जैसी सेवाओं को पेश किया था। यह नई उपलब्धि अब निवेशकों को उनके निवेश से जुड़े सामान्य प्रश्नों को हल करने में मदद करेगी और उन्हें सूचित निवेश निर्णय लेने में सशक्त बनाएगी। यह सब एक बेहतर यूजर एक्सपीरियंस के आनंद के साथ होगा।

शेखर,जतिन

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास