"UP सुपर 53 डांस रिकॉर्ड" के 53 नृत्य कलाकार नृत्य करते हुए पहुंचें चौरी चौरा शहीद स्मारक स्थल पर

अभय कुमार जायसवाल

चौरी चौरा,  संस्था जागरूक गोरखपुर ( जागो ) फाउंडेशन , जिला प्रशासन गोरखपुर के सहयोग से चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत अभी तक का सबसे अनूठा प्रायोगिक कार्यक्रम "UP सुपर 53 डांस रिकॉर्ड"  जो कि 27 किलोमीटर तक, 53 नृत्य कलाकारों द्वारा,  कलेक्ट्रेट परिसर गोरखपुर से प्रारंभ होकर शास्त्री चौक से मंडलायुक्त कार्यालय होते हुए छात्र संघ चौराहा, पैडलेगंज, मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट, इंजीनियरिंग कॉलेज, खोराबार, मोतीराम अड्डा व फुटहवा होकर नृत्य करते हुए चौरी चौरा शहीद स्मारक स्थल तक डाँस रैली के रूप में पहुंचें।कलेक्ट्रेट परिसर से एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया व  गोरखपुर से लगातार पैदल कलाकारों के संग चल रहे। समस्त 53 कलाकारों का गोरखपुर देवरिया मार्ग पर बायपास कड़जहां में स्वागत विधायक संगीता यादव ,उपजिलाधिकारी चौरी चौरा व तहसीलदार चौरी चौरा ने किया ।












टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास