क्षेत्र के विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान जरूरी- शिवप्रताप
पवन गुप्ता
गोरखपुर:आज गोरखपुर में राज्यसभा सांसद, राज्यसभा में भारतीय पार्टी के मुख्य सचेतक एवं पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने राज्यसभा में संसद सत्र के दौरान कहा कि अंतरराष्ट्रीय गंतव्य के लिए सरकार को अति शीघ्र सीधे उड़ान की अनुमति दी जाए।
उन्होंने कहा कि इससे आसपास के बेरोजगार लोगों को सिर्फ रोजगार ही नहीं मिलेगा बल्कि प्रत्यक्ष रूप से विदेशी धनों का निवेश भी होगा। जिससे क्षेत्र का विकास होना सुनिश्चित है।
उन्होंने कहा कि कुशीनगर हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया गया है। जैसे ही क्षेत्र के लोगों को इसकी जानकारी प्राप्त हुई वह हर्षित होकर झूमने लगे। परंतु दुर्भाग्य इस बात का है कि अभी तक वहां से अंतरराष्ट्रीय गंतव्य के लिए कोई भी उड़ान उपलब्ध नहीं हुई। श्री शुक्ला ने काठमांडू, कुआलालपुर, जापान और बैंकाक के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं की शुरुआत के संबंध में भी सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
उन्होंने कहा कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की शुरुआत हो जाने से पूरी दुनिया को अहिंसा, मानवता और शांति का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध को मानने वाले लोग आसानी से आ और जा सकेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि इसकी शुरुआत हो जाने से राज्य के राजस्व में भी वृद्धि होना सुनिश्चित है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कुशीनगरनगर से सऊदी अरब और यूएई के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध कराई जाए। इससे उत्तर प्रदेश में औद्योगिकरण, व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
श्री शुक्ल द्वारा संसद में उठाये गये उक्त मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उन्हें आश्वस्त किया कि शीघ्रातिशीघ्र कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कर दी जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें