डीजे की दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरों ने की लाखों की चोरी
पवन गुप्ता
कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना अन्तर्गत मेन रोड पर बीते रात अज्ञात चोरों ने डीजे और बिजली सजावट की दुकान में लाखों रुपए की चोरी करके फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अहिरौली बाजार थाने से लगभग पांच सौ मीटर दूरी पर मेन रोड नहर के पास कमलेश कुमार पुत्र अश्वनी कुमार निवासी ग्राम बगरादेउर थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर डीजे सजावट की दुकान खोल रखा है जो प्रतिदिन की तरह बंद करके अपने घर चले गया। आज दिन बुधवार को प्रातः जब दुकानदार कमलेश अपनी दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ है तथा दुकान में से लाखों रुपए कीमत के सामान गायब हैं । गायब हुए सामानों में 3200 वाट, 1000 वाट ,4000 वाट,250 वाट का कुल 4 एंपलीफायर मशीन,20 पीस एल ई डी बल्ब 5 केवी का दो स्टेबलाइजर 4बंडल तार 15 इंच के 4 स्पीकर,4 पीस हॉर्न एवं 1 मिक्सर है जिसकी कीमत दुकानदार ने लगभग 4 लाख बताई है। दुकानदार ने इस घटना की सूचना पुलिस को दिया। पुलिस प्रातः दुकान पर पहुंचे और छानबीन किया। इसके बाद दुकानदार ने स्थानीय थाने में पहुंच कर चोरी की तहरीर दिया और कार्यवाही की मांग किया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी तहरीर मिली है जांच कर कार्यवाही किया जाएगा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें