गर्मी में के दृष्टिगत बिजली के तारों व ट्रांसफार्मर मरम्मत का कार्य समय से करें:योगी

 लखनऊ, 18 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि गर्मी के मौसम में विद्युत की मांग में बढ़ोत्तरी के दृष्टिगत बिजली के तारों व ट्रांसफार्मर आदि की मरम्मत का कार्य समय से सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो।

उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं की ओवर बिलिंग आदि विभिन्न समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर करने के निर्देश देते हुये कहा कि इस कार्य के लिये आवश्यकतानुसार विशेष शिविर आयोजित किये जाएं।


मुख्यमंत्री आज यहां लोक भवन में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 22 मार्च को “विश्व जल दिवस” है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी द्वारा ‘कैच द रेन’ अभियान का शुभारम्भ किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने इस सम्बन्ध में प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्रालय तथा ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभागों को एक कार्य योजना बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय जल मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘कैच द रेन’ अभियान संचालित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2025 तक भारत से क्षय रोग के उन्मूलन का संकल्प लिया है। इस कार्य में उत्तर प्रदेश की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। आगामी 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर प्रदेश में टीबी उन्मूलन के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों के आयोजन पर बल देते हुये उन्होंने कहा कि इनके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस रोग से बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया जाए।

बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आर के तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश सी अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

त्यागी

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास