देवरिया में विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

 देवरिया,01 मार्च(वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा देकर ठगी करने वाले एक जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज उसे जेल भेज दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को यहां बताया कि बरहज क्षेत्र के ग्राम लहछुआ निवासी धर्मेन्द्र पासवान ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि विदेश भेजने व नौकरी लगाने के नाम पर वीजा व टिकट देने के लिए उसके साथ कुछ अन्य लोगों से रवि चौरसिया ने अपने खाते में 3,57,000 रूपये में जमा करा लिया था।इसके बाद रवि चौरसिया ने फर्जी वीजा देने के बाद अपना फोन नम्बर बन्द कर लिया था। इस संबन्ध में थाना बरहज में पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र के निर्देश पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने तथा गिरफ्तारी के लिए साइबर सेल एवं बरहज पुलिस को निर्देशित किया था। पुलिस टीम ने रविवार की रात सूचना के आधार पर बरहज तहसील गेट के पास से आरोपी रवि प्रताप चौरसिया को गिरफ्तार कर उसके पास से धोखाधड़ी के 57,000 रूपये,चार नकली वीजा,चार जॉब ऑफर लेटर बरामद किया । उसे आज जेल भेज दिया गया ।
सं विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास