आईसीआईसीआई बैंक के खाताधारकों को बचत खाते से तुरंत ईएमआई की सुविधा
नयी दिल्ली 24 मार्च (वार्ता) निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए इंटरनेट बैंकिंग के जरिये तुरंत पांच लाख रूपए तक की किश्त यानी की ईएमआई सुविधा देने की घोषणा है। ऐसा करने वाला आईसीआईसीआई पहला बैंक है जो बिना डेबिट या क्रेडिट कार्ड के ईएमआई की सुविधा उपलब्ध करवाएगा।
आईसीआईसीआई बैंक ने बुधवार को यहां बताया कि बैंक के ग्राहक अब इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से अपने बचत खाते से ईएमआई सुविधा का लाभ ले सकेंगे और इसके जरिये वे अपना पसंदीदा गैजेट या अन्य किसी भी उपकरण को आसानी से ईएमआई पर खरीद सकेंगे।आईसीआईसीआई बैंक इंटरनेट बैंकिंग के जरिये बचत खाते से ईएमआई की सुविधा देने वाला पहला बैंक है। बैंक ने इसके लिए ऑनलाइन पेमेंट गेटवे कंपनी बिलडेस्क और रेजरपे कंपनी के साथ साझेदारी भी की है।
बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक बैंक के खाताधारक इस समय ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल्स, इंश्योरेंस, ट्रैवल, एजुकेशन और इलेक्ट्रॉनिक चेन्स कैटेगरी में एक हजार से अधिक मर्चेंट्स के यहां इस ईएमआई इंटरनेट बैंकिंग का फायदा उठा सकते है।
जतिन,शेखर
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें