मोदी से बंगलादेश के गठबंधन दलों के नेताओं ने की मुलाकात
ढाका, 26 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी से उनकी दो दिवसीय बंगलादेश यात्रा के दौरान 14 पार्टियों के गठबंधन के राजनीतिक नेताओं ने शुक्रवार को मुलाकात की।
सरकार ने एक बयान में कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए बैठक के दौरान द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी।श्री मोदी सुबह दो दिवसीय यात्रा के लिए यहां पहुंचे। प्रधानमंत्री बंगलादेश की स्वतंत्रता के स्वर्ण जयंती समारोह और बंगबंधु ’शेख मुजीबुर रहमान के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर यहां आए हैं।यहां हजरत शाह जलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने पर बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने श्री मोदी की अगवानी की। श्री मोदी के यहां पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
उप्रेती.श्रवण
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें