अजान की आवाज से इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति की नींद में खलल, डीएम को लिखा पत्र

पवन गुप्ता 

लखनऊ। प्रयागराज सिविल लाइंस में अरसे से रह रहीं इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के घर के करीब एक मस्जिद से आने वाली अजान की तेज अवाज उन्हें ठीक से सोने नहीं देती। कुलपति ने प्रयागराज के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है कि अजान की अवाज उनकी नींद को खराब कर देती है। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए जिलाधिकारी से अपेक्षा की है कि वह क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करे। कुलपति ने एसएसपी, आईजी और कमिशर को भी पत्र की कॉपी भेजी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास