ऑनलाइन शिक्षा के लिये बच्चों को फोन बांटेगी नोकिया

नयी दिल्ली 10 मार्च (वार्ता) नोकिया मोबाईल फ़ोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने देश में सुविधाओं से वंचित बच्चों के लिए ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन (केएससीएफ) के साथ साझेदारी की है।कंपनी ने यहां बताया कि इस पहल के एक हिस्से के रूप में 1740 से ज़्यादा यानी 1.65 करोड़ रुपयों से अधिक कीमत के नए नोकिया स्मार्टफोन्स ग्रामीण इलाकों और शहरी झुग्गियों में रहने वाले बच्चों के साथ-साथ जयपुर में बंजारा समुदाय के पहली पीढ़ी के शिक्षार्थियों को विस्तृत किये जाएंगे।

इन सभी कार्यक्रमों में दिए जा रहे डोनेशन से दिल्ली, कर्नाटक, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड के गरीब परिवारों के छह हजार से ज़्यादा बच्चें लाभान्वित होंगे, जिनकी शिक्षा में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण विद्यालय बंद होने से बाधा आ गयी थी।

जतिन

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास