सोनार बांग्ला का सपना पूरा किया जायेगा: मोदी

 कोलकाता, 07 मार्च(वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि ‘सोनार बांग्ला’ का सपना पूरा किया जायेगा।

श्री मोदी ने यहां ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान पर एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, “ आज मैं यहां आप लोगों को बंगाल के विकास के प्रति आश्वस्त करने आया हूं। यहां निवेश बढ़ाया जायेगा और बंगाल की संस्कृति की रक्षा की जायेगी। यहां वास्तविक परिवर्तन लाया जायेगा।”

उन्होंने कहा, “ मैं आपसे बंगाल में “ असोल पोरिबोर्तन’ का वादा करता हूं। असोल पाेरिबर्तन का मतलब बंगाल जहां व्यापार और व्यवसाय फले फूले,जहां अधिक से अधिक निवेश आये, ऐसा बंगाल जहां 21 वीं सदी की आधुनिक संरचनात्मक सुविधायें हों।”
प्रधानमंत्री ने कहा,“ हमारा उद्देश्य पश्चिम बंगाल में मात्र सत्ता परिवर्तन ही नहीं है। हम बंगाल की राजनीति को विकास केन्द्रित करना चाहते हैं। इसीलिए हम असोल पोरिबोर्तन की बात कर रहे हैं।”
उन्होंने मतदाताओं से कहा कि भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर लगाम लगायें।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले 25 वर्ष बंगाल के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। अगले पांच वर्ष बंगाल के विकास के लिए 25 वर्ष के विकास की नींव रखेंगे।

श्रवण जितेन्द्र

जारी.वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास