कैंसर सुविधा केंद्र की स्थापना को लेकर टाटा और अल्केम में साझेदारी
मुंबई 23 मार्च (वार्ता) फार्मा कंपनी अल्केम लेबोरेटरीज लिमिटेड ने बिहार के मुजफ्फरपुर में स्टेट ऑफ़ आर्ट कैंसर देखभाल सुविधा की स्थापना में सहयोग करने को लेकर टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के साथ साझेदारी की घोषणा की है।
अल्केम लेबोरेटरीज लिमिटेड ने यहां बयान जारी कर बताया कि उसने मुजफ्फरपुर स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र के एक भाग के रूप में एक उन्नत रेडियोथेरेपी सुविधा स्थापित करने के लिए टाटा मेमोरियल सेंटर के साथ साझेदारी करने के लिए सहमति व्यक्त की है।कंपनी ने कहा कि उसने इस सुविधा केंद्र के लिए अपने अल्केम सीएसआर कार्य के तहत टेलीथेरेपी और ब्रैकीथेरेपी इकाइयों के दो उन्नत संस्करण को खरीद की मंजूरी भी दे दी है। यह सुविधा केंद्र एक स्पोकन मॉडल के रूप में विकसित की जा रही जिसमे कीमोथेरेपी, मामूली ऑपरेशन, बुनियादी प्रयोगशाला, उपचार योजना जैसे सुविधाएं होंगी।
अल्केम ने कहा कि कैंसर को ख़त्म करने के लिए उसने और टीएमसी ने बिहार के बक्सर, जेहनाबाद और भागलपुर में तीन मिनी कैंसर इकाइयों की स्थापना के लिए भी सहयोग किया है। इसके अतिरिक्त ये सुविधा केंद्र सामुदायिक जागरूकता और स्क्रीनिंग जैसी सामुदायिक गतिविधियों पर जिला प्रशासन के साथ काम भी करेंगे।
जतिन,शेखर
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें