गृह मंत्री देश चलाएंगे या यह तय करेंगे कि किसे मारना है और किसे गिरफ्तार करना है?-ममता बनर्जी

पवन गुप्ता


 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने मंगलवार को बांकुरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि गृह मंत्री देश चलाएंगे या यह तय करेंगे कि किसे मारना है और किसे गिरफ्तार करना है? या फिर वे यह तय करेंगे कि कौनी सी एजेंसी किसके पीछे लगानी है? चुनाव आयोग को कौन चला रहा है? मुझे उम्मीद है कि इन सबके पीछे आप (शाह) नहीं हैं। हम राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना, अम्फान के वक्त हमारी मदद नहीं की। हम बंगाल में बाहरी गुंडों को चुनाव नहीं लड़ने देंगे। भाजपा बाहुबल के दम पर बंगाल जीतने की कोशिश कर रही है। इस दौरान उन्होंने मंच पर ही चंडी पाठ भी किया।

मुझे रोका नहीं जा सकता: ममता

उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स ने मुझे आराम के लिए कहा था, लेकिन मैं नहीं रुकी। अगर मैं सोती रही, तो भाजपा जनता को जो दर्द देगी वो असहनीय होगा। भाजपा को पता है कि ममता को नहीं रोका जा सकता है। गृह मंत्री कोलकाता में बैठकर साजिश कर रहे हैं। उन पर देश को चलाने की जिम्मेदारी है, लेकिन वह कोलकाता में भाषण देने में व्यस्त हैं।

भाजपा पैसे देकर लोगों को रैली में बुला रही: बनर्जी

ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा की रैली में लोग नहीं जा रहे हैं, इसलिए पैसा देकर लोगों को रैली में बुलाया जा रहा है। PM नरेंद्र मोदी और शाह को बंगाल की बजाय पूरे देश पर ध्यान देना चाहिए। अगर भाजपा वाले आपको पैसा दें और रैली में आने को कहें, तो पैसा लीजिए लेकिन वोट सिर्फ TMC को ही दीजिए।

ममता बोलीं- जो हमसे टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा

उन्होंने कहा कि हम सरकारी कंपनियों को बंद नहीं होने देंगे। हम BSNL, बैंक, कोल, एयर इंडिया किसी को भी बंद नहीं होने देंगे। भाजपा जो चाहे कर ले, हम उसे बंगाल में जीतने नहीं देंगे। जो हमसे टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा।

अपनी चोट का भी जिक्र किया

उन्होंने कहा कि मैं रोज 25-30 किमी. चलती थी, लेकिन अभी खड़े होकर भी नहीं बोल पा रही हूं। जिसके पांव में चोट लगती है, वही समझता है। हमारे खिलाफ साजिश की जा रही है। गृह सचिव को भी नोटिस भेजा गया है। भाजपा का मकसद सिर्फ चुनाव जीतना है, उसके लिए वो कुछ भी करने को तैयार है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास