देवरिया में पिता की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
देवरिया,14 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया के तरकुलवा क्षेत्र में पिता की डांट से नाराज एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।तरकुलवा के थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने आज यहां बताया कि इलाके के कैथवलिया निवासी भीष्म सिंह की 17 वर्षीय पुत्री रीमा सिंह इंटरमीडिएट में पढ़ती थी। शनिवार को पिता से वह कंप्यूटर कोर्स करने के लिए पैसे की मांग कर रही थी। उन्होंने बताया कि भीष्म की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसने पैसा देने से इंकार करते बेटी को डांट दिया था।
उन्होंने बताया कि पिता की डांट से नाराज रीमा ने कल रात परिजनों के सोने के बाद अपने कमरे में छत के कुंडे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि परिजन सुबह उठे तो उसका शवं फंदे पर लटका मिला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।सं त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें