किसान आंदोलन खत्म कराने वाले सबसे बड़े समाज द्रोही:अखिलेश

मेरठ, 23 मार्च (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि जो भी किसानों का आंदोलन खत्‍म करना चाहते हैं वे सबसे बड़े समाज द्रोही हैं।श्री यादव मेरठ जिले की तहसील मवाना में मखदूमपुर मार्ग पर स्थित नवजीवन किसान डिग्री कालेज में धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान सिर्फ पेट नहीं भरता है बल्कि हमें कपड़े भी पहनाता है। उन्हीं किसानों को भाजपा सरकार आतंकवादी बता रही है।उन्होंने कहा कि किसानों को धान का एमएसपी नहीं मिल पाया है और उत्तर प्रदेश में चार साल से भाजपा की सरकार चल रही ,लेकिन अभी तक किसानों को गन्ना भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जिस देश का किसान रोने लगे, नौजवानों के पास काम न हो तो वह देश विश्व गुरु बनना तो दूर बहुत पीछे चला जाएगा।सपा अध्यक्ष ने कहा कि एक व्‍यापार करने वाली ईस्ट इंडिया कंपनी कैसे भारत में आकर सरकार बन गई। जो लड़ाई उस समय चलाई गई थी उसकी आज भी जरूरत है। उन्होंने कहा अगर देश में यही व्यवस्था चलती रही तो देश फिर से गुलाम बन जाएगा।इससे पूर्व श्री यादव ने क्रांतिकारी शहीद धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि अगर ऐसे ही क्रांतिकारियों ने अपने जीवन की बाजी नहीं लगाई होती तो आज हम आजादी से सांस नहीं ले रहे होते। उन्होंने कहा देश के लिए शहीद हुए ज्यादातर क्रांतिकारी मजदूर या किसान के बेटे थे। उन्होंने यह भी कहा ये तीनों कृषि कानून देश के किसानों को बर्बाद कर देंगे।


जुबेरी त्यागी

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास