कांग्रेस ने तैयार की पंचायत चुनाव की रणनीति

 


लखनऊ 16 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बुलायी बैठक में चुनावी रणनीति की रूपरेखा तैयार की।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विधायक, पूर्व विधायक, एमएलसी, पूर्व सांसद के अलावा पंचायती राज विभाग के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। पार्टी सूत्रों के मुताबित पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस की मैराथन बैठक आयोजित की गयी है। कांग्रेस पूरी ताकत से पंचायत चुनाव में भाग लेगी।

उन्होने बताया कि हाल ही में सम्पन्न पार्टी के संगठन सृजन अभियान का फायदा पार्टी को मिलना तय है। बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के तहत पिछले साल अक्टूबर को संगठन सृजन अभियान की शुरूआत की गयी थी।

बैठक में पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी, कमल किशोर कमांडो, एमएलसी दीपक सिंह, राजेश मिश्रा, जेपी सिंह, पीएल पुनिया, आराधना मिश्रा मोना,पंकज मालिक, ओपी सिंह, राजाराम पाल, बाल कृष्ण चौहान, हरीश बाजपेयी समेत कई अन्य दिग्गज नेता चुनावी रणनीत तैयार करने में मशगूल थे।

प्रदीप

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास