मायावती ने लगवाया कोरोना का टीका
लखनऊ 13 मार्च (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक अस्पताल में कोविड-19 का टीका लगवाया और सरकार से अपील की कि गरीबों के लिये मुफ्त टीकाकरण की व्यवस्था करें।
सुश्री मायावती ने टीएस मिश्र मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में जाकर टीका लगवाया जिसके बाद उन्होने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की। उन्होने कहा “ कोरोना प्रकोप से देश की जनता लगातार गहरे संकट व बड़ी मुश्किलों में है। इससे बचाव के लिए वैक्सीन का जो दौर जारी है उसके तहत ही आज मैंने भी टी एस मिश्र मेडिकल कालेज व अस्पताल जाकर टीका लगवाया। केन्द्र व राज्य सरकारों से पुनः अपील है कि वे गरीबों के लिए टीके की मुफ्त व्यवस्था करे।”उन्होने कहा “ साथ ही, देश की जनता से भी मेरी यह पुरज़ोर अपील है कि वे कोरोना नियमों का सही से अनुपालन करें तथा टीका सम्बंधी सरकारी दावों आदि से इन्कार न करके टीकाकरण का पूरा लाभ उठाएं। वर्तमान समय में यही सर्वोत्तम उपाय प्रतीत होता है।”
प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें