अस्पताल से निकाल दिया बाहर, बच्ची की मौत

पवन गुप्ता


 नई दिल्ली, 06 मार्च। प्रयागराज में तीन साल की बच्ची को ऑपरेशन के बाद बिना टांके लगाए अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया। जिससे बाद में उसकी मौत हो गई। दिल दहाला देने वाली शुक्रवार की इस घटना पर राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग(एनसीपीसीआर) ने संज्ञान लिया है और वहां के कलेक्टर से इस बारे में रिपोर्ट मांगी है। एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रिंयक कानूनगो ने कलेक्टर से इस बारे में जांच करने व संबंधित अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ पीड़ित परिवार वालों को मुआवजा देने की भी बात कही है। आयोग ने 24 घंटे के अंदर इस संबंध में रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। बता दें कि प्रयागराज में चायल क्षेत्र के एक निजी अस्पताल के गेट पर शुक्रवार को तीन साल की खुशी ने तड़पकर दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के लिए 5 लाख रुपये मांगे गए थे जिसे न चुका पाने पर बच्ची को टांके लगाए बिना ही, फटे पेट के साथ बच्ची को अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास