पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बीस जिलों में 26 को डाले जायेंगे वोट

लखनऊ 23 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार के चुनाव को कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने तथा किसी भी तरह से पुनर्मतदान नहीं होने की सख्ती के बीच तीसरे चरण में बीस जिलों में 26 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे ।
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 746 जिला पंचायत,18530 क्षेत्र पंचायत तथा 14321 ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिये मतदान होगा । इसके लिये तीन करोड़ ,पाच लाख,71 हजार 613 मतदाता 49789 मतदान केन्द्रों पर मतदान करेंगे ।
राज्य के अमेठी,उन्नाव,औरैया,कनपुर देहात,कासगंज चंदौली,जालौन,देवरिया,पीलीभीत,फतेहपुर,फिरोजाबाद,
बलरामपुर ,बलिया,बाराबंकी,मेरठ,मुरादाबाद,मिर्जापुर,शामली,सिद्धार्थनगर और हमीरपुर में मतदान होगा ।
मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा । जितने लोग लाइन में होंगे उन्हें वोट देने दिया जायेगा ।
विनोद
वार्ता



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास