यूपी में फूटा कोरोना बम,2600 नये मामले

 लखनऊ 01 अप्रैल (वार्ता) रंगों के त्योहार होली के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार और तेज हो गयी है। पिछले 24 घंटे में राज्य भर में कोविड-19 के 2600 नये मामले सामने आये है जिसमें सिर्फ लखनऊ के मरीजों की संख्या 935 है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में लखनऊ के अलावा प्रयागराज में 242,वाराणसी में 198,कानपुर में 103,नोएडा में 93,बाराबंकी में 63,मेरठ में 68 और गोरखपुर में कोरोना के 61 नये मरीज मिले है। इस दौरान सूबे में संक्रमण की वजह से कुल नौ मरीजों की मृत्यु हो गयी।
उन्होने बताया कि राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या एक बार फिर दस हजार के आंकड़े को पार करते हुये 11 हजार 918 हो चुकी है। लखनऊ में सबसे ज्यादा 3912 मरीजों का उपचार किया जा रहा है जबकि वाराणसी में 718 और प्रयागराज में 710 मरीज अस्पताल अथवा घर पर इलाज करा रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में एक लाख 24 हजार 135 संदिग्धों की कोरोना जांच की गयी जिन्हे मिलाकर अब तक तीन करोड़ 49 लाख 22 हजार 434 कोविड टेस्ट किये जा चुके है वहीं पिछले साल से अब तक छह लाख 19 हजार 683 मरीज कोरोना पाजिटव पाये जा चुके है हालांकि इनमें से पांच लाख 99 हजार 45 मरीज उपचार के दौरान पूरी तरह ठीक हो चुके है जबकि 8820 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

उन्होने बताया कि प्रदेश में 11 लाख से अधिक लोग दोनो डोज लगवा चुके है। आज से 45 वर्ष सेे अधिक आयु वालों को कोविड वैक्सीनेशन 5000 केन्द्रों पर किया जा रहा है ।

प्रदीप

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास