गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित स्मारक सिक्का जारी

 

नयी दिल्ली, 06 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) की ओर से यहां मंगलवार को श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित चांदी का सिक्का जारी किया गया।

डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा और महासचिव हरमीत सिंह कालका ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान स्मारक सिक्का जारी करते हुए बताया कि इस सिक्के पर गुरु साहिब के प्रकाश स्थान तथा शहीदी स्थान की तस्वीरें मुद्रित की गई हैं। उन्होंने बताया कि यह सिक्के 10 और 20 ग्राम वजन में तैयार किए गए हैं। शुरुआत में 1200 सिक्के तैयार किए गए हैं।

दोनों नेताओं ने बताया कि 10 ग्राम के सिक्के की भेंट 1100 और 20 ग्राम के सिक्के की भेंट 2100 रुपए रखी गई है। उन्होंने बताया कि यह सिक्का गुरुद्वारा बंगला साहिब तथा गुरुद्वारा सीसगंज साहिब में उपलब्ध रहेगा और विशेष बैनर लगा कर इसके उपलब्ध होने की सूचना दी जाएगी। श्री सिरसा ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के संदेश का मेट्रो और हवाई जहाजों में भी प्रचार किया जाएगा और एयरपोर्ट सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर गुरु साहिब के संदेश के प्रचार के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

सं.श्रवण

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास