रियलमी ने लॉन्च किया बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन, कीमते 6799 रूपए से शुरू
नयी दिल्ली 08 अप्रैल (वार्ता) स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने अपनी सी मॉडल में तीन बजट फ्रेंडली स्मार्ट फोन लॉन्च किये है जिनकी कीमत 6799 रुपये से शुरू है।
कंपनी ने आज यहां बयान जारी कर बताया कि सी मॉडल के सी20 स्मार्टफोन में 16.5 सिमी की बड़ी डिस्प्ले दी गई और इसकी बैटरी 5 हजार एमएएच की है। यह फोन आठ मेगापिक्सल एआई कैमरा के साथ दो जीबी रेम और 32 जीबी इंटरनल स्पेस के साथ मिलेगा।कंपनी ने इस फोन के पहले दस लाख ग्राहकों के लिए स्मार्टफोन की कीमत 6799 रुपय रखी है और ऑनलाइन प्लेटफार्म पर इसकी सेल 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू की जायेगी।
रियलमी ने इसके साथ ही सी मॉडल में सी21 स्मार्टफोन भी लॉन्च किया है जिसमे डिस्प्ले समान रहेगी लेकिन कैमरा 13 मेगापिक्सल ऐआई ट्रिपल कैमरा से लैस मिलेगा जो शानदार फोटो क्वालिटी देगा।
फोन में इसके अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर समेत 5 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी भी दी गई है। यह फोन दो अलग-अलग स्टोरेज वाले वैरिएंट में मिलेगा जिसमे 7999 रुपय वाले मॉडल में 3 जीबी रेम और 32 जीबी इंटरनल स्पेस मिलेगा जबकि 8999 वाले मॉडल में 4 जीबी रेम और 64 जीबी इंटरनल स्पेस मिलेगा। रियलमी सी21 की सेल 14 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
इसके अलावा कंपनी ने बताया कि उसने रियलमी सी25 भी लॉन्च किया है जिसमे मीडिया टेक हेलिओ जी70 प्रोसेसर दिया गया है और इसकी बैटरी भी 6 हजार एमएएच की है तथा इस फोन में 18 वॉट के टाइप सी तेज चार्ज की भी सुविधा होगी। इसे 4 जीबी रेम और 64 जीबी इंटरनल स्पेस तथा 4 जीबी रेम और 128 जीबी इंटरनल स्पेस के दो वैरिएंट में पेश किया गया है। रियलमी सी25 की सेल 16 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
जतिन
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें