बंगाल में 77.6, असम में 79 प्रतिशत मतदाताओं ने 17 बजे तक डाले वोट

 नयी दिल्ली, 06 अप्रैल (वार्ता) पांच राज्यों में मंगलवार को हो रहे मतदान के दौरान अपराह्न 1700 बजे तक पश्चिम बंगाल में 77.6 प्रतिशत, असम में 79 प्रतिशत, केरल में 60 प्रतिशत, तमिलनाडु में 63.60 और पुड्डुचेरी में 68.47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

चुनाव आयोग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल में आज हो रहे तीसरे चरण के मतदान में अपराह्न 1700 बजे 63.60 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। यहां की 31 सीटों पर 205 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनके चुनावी भाग्य का फैसला 7.8 करोड़ मतदाता करेंगे।

असम में तीसरे और अंतिम चरण में 40 विधानसभा सीटों के लिए अपराह्न 1700 बजे 79 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यहां कुल 79,19,641 मतदाता 337 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। तमिलनाडु में 1700 बजे तक 63.60 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। यहां एक ही चरण में 3,998 उम्मीदवारों के चुनावी किस्मत का फैसला होगा।

केरल की कुल 140 सीटों विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान कराया जा रहा है। यहां 1700 बजे तक 60 फीसदी प्रतिशत मतदान हुआ। पुड्डुचेरी में अपराह्न 1700 बजे तक 68.47 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। यहां भी एक ही चरण में मतदान कराया जा रहा है। पांचों राज्याें में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से होने की खबरें हैं।

श्रवण

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास