पत्नी ही निकली हत्या की साजिशकर्ता पत्नी सहित हत्यारा गिरफ्तार

पवन गुप्ता


 गोरखपुर। चिलुआताल थाना अंतर्गत 21 मार्च को अजय यादव पुत्र स्व  रामानन्द यादव निवासी नकहा न  1 गायत्रीपुरम थाना चिलुआताल उम्र 32 वर्ष का 28 मार्च को गुलरिया थाना अंतर्गत से लाश बरामद की गई थी घरवालों ने बताया था कि अजय यादव अपने घर से  बाहर निकला था जो कि कही गुम हो गया जिसके सम्बन्ध में उसकी पत्नी रीना यादव द्वारा  23मार्च 2021 को थाना चिलुआताल पर गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। 28मार्च 2021 को थाना क्षेत्र गुलरिहा के बनगाई जगल में उक्त गुमशुदा अजय यादव का शव बरामद हुआ  हुआ जिसका पोस्टमार्टम  29 मार्च 2021 थाना गुलरिहा से कराया गया जिसमें अजय यादव की मृत्यु चोट पहुंचा कर किया जाना पाया गया था चुकी  थाना चिलुआताल पर पूर्व में ही गुमशुदगी दर्ज था जिसके कारण थाना चिलुआताल पर हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया  उक्त घटना को चुनौती के रूप मे सज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षका  दिनेश कुमार पी  द्वारा घटना का अनावरण कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिया गया था । जिसके फलस्वरुप पुलिस अधीक्षक उत्तरी  मनोज कुमार अवस्थी सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगज राहुल भाटी के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल जयनरायन शुक्ला द्वारा टीम गठित कर  31मार्च 2021 को अभियुक्त सुनील साहनी पुत्र अर्जुन साहनी उम्र 25 वर्ष नि  मसहवा लच्छीपुर थाना गोरखनाथ गोरखपुर को भगौती चौराहा थाना गोरखनाथ से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जिसपर अजय यादव को अभियुक्त सुनील साहनी बैठाकर ले गया था बरामद हुयी तथा अभियुक्त के द्वारा घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल गड़ासा व मृतक अजय की चप्पल बनगाई जंगल से बरामद करायी गयी पूछताछ के दौरान अभियुक्त सुनील साहनी द्वारा बताया गया कि अजय यादव की पत्नी रीना यादव से अभियुक्त मोबाइल फोन पर पिछले कई महीने से बात - चीत करता था और बात - चीत के दौरान काफी नजदीकियां हो गयी थी । अजय यादव अपनी पत्नी को अक्सर मारता पीटता था और अपनी जमीन सम्पत्ति भी बेच रहा जिसपर रीना यादव ने अभियुक्त सुनील साहनी को हैदराबाद से बुलाया और अपने घर में किरायेदार के रूप में रख लिया तथा दोनो ने अजय यादव की हत्या की योजना बनाई जिसपर अजय यादव को सुनील साहनी बनगाई जगल में मोटरसाइकिल पर बैठाकर  21मार्च 2021 को ले गया और दारु पिलाकर उसे काफी नशे में करके वही जंगल में ही गडासे से उसकी हत्या कर दी  मृतक की पत्नी रीना यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास