मुख्तार के लिये बांदा जेल में सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध

 बांदा 06 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जनमानस के बीच कभी ख़ौफ़ रहे बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को अब स्वयं खतरा मंडराता दिख रहा है लेकिन सभी आशंका से दूर बांदा जिला जेल में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गये हैं।

मंडल कारागार परिसर से लेकर मुख्य द्वार तक और मुख्य द्वार से बैरक तक चप्पे-चप्पे में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम कर जेल की किलेबंदी जैसी की गई है।
पुलिस ने बताया कि जेल प्रांगण में स्थापित अस्थाई पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मी अब विधिवत जांच के बाद ही किसी को भी आगे जाने की इजाजत देंगे। जेल परिसर में सड़क के किनारे जंजीरे लगाकर चारों ओर से परिसर में प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है।
परिसर से लेकर मुख्य द्वार और बैरक तक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परिसर के बाहर सड़क के किनारे बने द्वार के निकट पक्की सुरक्षा पोस्ट बनाई गई है। मोटी मोटी दीवारों की सुरक्षा पोस्ट में तैनात जवान सीमेंट की बोरियों के पीछे से सुरक्षा करने व हर तरह का जवाब देने में सक्षम होंगे। परिसर में जिला पुलिस और पीएसी भी तैनात रहेगी।
सूत्रों ने बताया कि अब जेल परिसर में प्रवेश हेतु आवेदन देना होगा। जिसमें परिसर द्वार में तैनात जवान जेलर से स्वीकृति लेगें और स्वीकृति व विधिवत जांच के बाद ही जेल में किसी का प्रवेश हो सकेगा।
जेल सूत्रों के अनुसार मंडल कारागार में एक स्पेशल सेल भी गठित किया गया है। एकदम अलग बैरक में विधायक मुख्तार अंसारी की निगरानी व बैरक की हर गतिविधियों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी।
सं विनोद
वार्ता
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मंडल कारागार का निरीक्षण प्रशासन व पुलिस के अधिकारी कई बार कर चुके हैं और सुरक्षा के प्रबन्ध अब पहले से कई गुना अधिक किये गए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास