देवरिया में दूसरी बार बिना मास्क पकड़े जाने पर लगा दस हजार जुर्माना

 देवरिया 20 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में बिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है और इसी के तहत दूसरी बार पकड़े गए जीप चालक का दस हजार रुपये का चालान काटा है।

सोमवार को पुलिस ने बिना मास्क पहन घर से निकलने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने लार कस्बे में मास्क चेकिंग के दौरान अमरजीत यादव को मास्क नहीं लगाने पर एक हजार रुपये का चालान कर दिया। इस व्यक्ति को पुलिस ने सोमवार को बिना मास्क फिर पकड़ लिया। दूसरी बार पकड़े जाने पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का चालान काट दिया।
पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने कहा कि बिना मास्क के पकड़े गए कुल 331 व्यक्तियों से 3 लाख 31 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। जो मास्क का उपयोग नहीं करेगा उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने सोमवार की शाम को चौराहे पर दूसरी बार बिना मास्क के मिले क्षेत्र के एक भट्ठा मालिक का दस हजार रुपये का चालान काटा है। इससे पहले पुलिस ने रविवार को भी भट्ठा मालिक को बिना मास्क लगाये मिलने पर एक हजार रुपये का चालान काटा था।
सं विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास