मां वैष्णो कोचिंग सेंटर में विदाई समारोह का आयोजन हुआ
अभय कुमार जायसवाल
चौरी चौरा , शहीद नगर चौरी चौरा के मां वैष्णो कोचिंग सेंटर में वार्षिक कार्यक्रम जिसमें विदाई समारोह का आयोजन हुआ,उसमें सभी बच्चों एवं बच्चियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एंड टीवी पर चयनित शानदार पेंटिंग करने वाले अजमेर आलम का आंख पर नमक रखकर एवं काली पट्टी बांधकर सोनू सूद का पेंटिंग बनाना, कथक डांसर गोलु कुमार तथा पूर्वांचल के पहले पंजाबी गायकार यमराज सिंह यमी और अमृता तिवारी रही। यमराज के गाने को 6 दिन में 93000 से अधिक लोगों ने देखा है। गोलू कुमार ने कथक नृत्य कर के सभी को चकित कर दिया। इन सभी कलाकारों को संस्था के डायरेक्टर लक्ष्मण कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। देशभक्ति गाना, चौरी चौरा शताब्दी वर्ष गाना, स्टंट, इत्यादि अनेक कार्यक्रम हुए। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को संस्था के शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर लक्ष्मण कुमार गुप्ता, सचिन गौरी वर्मा, शशांक, अंकुर, रानू वर्मा, नवमीनाथ यादव, विशाल यादव, विवेक वर्मा, रामकेशवर इत्यादि शिक्षक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें