रिलायंस जियो के प्लान्स के साथ फ्री में देखिए आईपीएल मैच
नयी दिल्ली 08 अप्रैल (वार्ता) आईपीएल का बुखार एक बार फिर क्रिकेट के दीवानों के सिर चढ़ कर बोलने लगा है। दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों और टीमों को एक बार एक्शन में देखने को बेकरार हैं। विश्व के सबसे बड़े 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल की शुरूआत नौ अप्रैल यानी शुक्रवार से चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम से होगी। भारत का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर और डिजिटल दुनिया का चैंपियन रिलायंस जियो इस अवसर को यादगार बनाने के लिए कुछ खास ऑफर लेकर आया है।
आईपीएल मैचों को दर्शकों तक सीधे पहुंचाने के लिए जियो लेकर आया है कुछ बेहतरीन प्लान। जियो के सभी पोस्ट पेड प्लान्स में जियो यूजर्स को आईपीएल के मैच मुफ्त में देखने को मिलेंगे। इसके लिए जियो का डिजनी + हॉटस्टार से कंटेंट एग्रीमेंट है। जियो के प्री-पेड ग्राहकों को भी विभिन्न प्लान्स के तहत आईपीएल कंटेंट परोसा जाएगा। इन विशेष प्लान्स के साथ एक साल का डिजनी + हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।तीन जीबी प्रतिदिन के साथ 28 दिन की वैलिडिटी वाला, 401 रुपये का प्लान यूजर्स ले सकते हैं। इस प्लान में छह जीबी अतिरिक्त डेटा भी मिलेगा। जिससे ग्राहकों को आईपीएल मैच देखने में डेटा की कमी ना पड़े। जियो ग्राहकों को 777 रु में 1.5 जीबी प्रतिदिन डेटा के साथ 84 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान भी ऑपर कर रहा है। इस प्लान के साथ भी 5जीबी डेटा का अतिरिक्त लाभ ग्राहकों को मिलेगा।यूजर्स को दो जीबी डेटा प्रतिदिन वाले प्लान का ऑपशन भी दिया जा रहा है। साथ ही 56 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत है, 598 रू और 365 दिनों के प्लान की कीमत 2599 रू है। 365 दिनों वाले प्लान के साथ ग्राहक को 10 जीबी डेटा अतिरिक्त मिलेगा ताकि आईपीएल मैंचों को देखने में डेटा बाधा न बने।रिलायंस जियो अपने इंटरेक्टिव गेमिंग ‘जियो क्रिकेट प्ले अलॉंग’ को एक नए अवतार में लेकर आ रहा है। जिसमें यूजर्स को बड़े ईनाम जीतने का मौका मिलेगा। यह सभी क्रिकेट प्रेमियों को मुफ्त में उपलब्ध है। क्रिकेट के दीवाने विशेष चैट बार पर इमोजी स्टिकर के जरिए अपनी टीम का हौसला बढ़ा पाएंगे। जियो क्रिकेट प्ले अलॉन्ग गेम को माईजियो ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकता है जियोफोन यूजर्स के लिए एक विशेष नया जियो क्रिकेट ऐप लॉन्च किया जाएगा। जिसपर जियोफोन यूजर्स मुफ्त में स्कोर अपडेट देख सकेंगे साथ ही वे क्विंज में भाग लेकर ईनाम भी जीत सकते हैं।
गौरतलब है कि अन्य ऑपरेटर अपने फीचर फोन पर केवल स्कोर बताने के लिए पांच रुपये प्रति दिन लेते हैं।
रिलायंस जियो अकेला ऐसा ब्रांड है जो आईपीएल में भाग लेने वाली सभी आठ टीमों का पार्टनर है। जियो यूजर्स को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के साथ मिलने और कॉफी सेशन में उनके साथ रहने का मौका भी मिल सकता है।
अरुण.संजय
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें