दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे आम जनता के लिए खुला

 

नयी दिल्ली, 01 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मेरठ के बीच निर्मित दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे को गुरुवार को आम जनता के लिए खोल दिया गया।सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर काम पूरा हो चुका है और इसे जनता के लिए खोल दिया गया है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से दिल्ली और मेरठ के बीच की ढाई घंटे की दूरी महज 54 मिनट में पूरी की जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद दिल्ली तथा मेरठ के बीच यातायात शुरू कर दिया गया है और उन्होंने जो वादा किया था वह भी पूरा हो गया है। इस परियोजना के निर्माण पर कुल आठ हजार 346 करोड रुपए की लागत आयी है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस एक्सप्रेसवे के बनने से सिर्फ मेरठ ही नहीं बल्कि मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून से आने जाने का समय भी कम हो जाएगा। डासना तक आठ लेन की सड़क को 14 लेन का बना दिया गया है।

अभिनव.संजय

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास