सैमसंग ने एआई सक्षम और कनेक्टेड वॉशिंग मशीन रेंज लॉन्च की
नई दिल्ली 06अप्रैल (वार्ता) कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने भारत की पहली आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (ए आई) सक्षम द्विभाषी वॉशिंग मशीन लॉन्च की है, जिसमें हिंदी और अंग्रेज़ी, दोनों यूजर इंटरफेस मौजूद हैं।
फुल्ली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीनों का यह लाइन-अप पूरी तरह से भारत के लिए ही बनाया गया है और डिजिटल भारत के सशक्तीकरण की सैमसंग की परिकल्पना का एक हिस्सा है। यह सैमसंग की इजाद की हुई ख़ास तकनीक इकोबबल™ और क्विकड्राइव™ टेक्नोलॉजी के साथ आता हैकंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि धुलाई और साफ-सफाई के उच्च मानकों को सुनिश्चित करने के लिए सभी नए मॉडलों में हाईजीन स्टीम तकनीक को शामिल किया गया है जो कपड़ों में फंसे धूल कणों को हटाने के साथ ही बैक्टीरिया और एलर्जी पैदा करने वाले कीटाणुओं का सफाया करने में सक्षम है।इक्कीस नए मॉडलों के साथ यह नवीनतम वॉशिंग मशीन लाइन-अप आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस फीचर से लैस है जिसके कारण उपभोक्ताओं को एक कस्टमाइज़्ड लॉन्ड्री प्रक्रिया मिल पाती है। ए आई यूजर की धुलाई से जुड़ी आदतों को समझकर उन्हें याद कर लेता है और सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाली धुलाई साइकल की सलाह देता है। यह स्मार्ट इंटरनेट ऑफ थिंग्स इनेबल्ड वॉशिंग मशीन लाइन-अप गैलेक्सी स्मार्टफोन, सैमसंग स्मार्ट टीवी और फैमिली हब रेफ्रिजरेटरों के साथ-साथ एलेक्सा और गूगल होम जैसे उपकरणों के साथ भी जोड़ी जा सकती है, जिससे यूज़र्स को एक स्वाभाविक कनेक्टेड जीवन का अनुभव हासिल हो सके।यह नया एआई -सक्षम लॉन्ड्री लाइन-अप आज से देश के सभी रिटेल साझेदारों के पास 35,400 रुपये की शुरुआती कीमत से उपलब्ध होगा। चुनिंदा मॉडल अमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट और सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर सैमसंग शॉप पर उपलब्ध होंगे।शेखर
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें