एयरटेल का जियो के साथ स्पेक्ट्रम ट्रेडिंग करार
नई दिल्ली 06 अप्रैल (वार्ता) दूरसंचार सेवाएं प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल ने रिलायंस जियो इन्फोकॉम के साथ देश के तीन प्रमुख दूरसंचार सर्किलों में 800 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड में स्पेक्ट्रम ट्रेडिंग का करार किया है।
एयरटेल ने आज यहां बताया कि इस करार के तहत आंध्र प्रदेश में 3.75 मेगा हर्ट्ज, दिल्ली में 1.25 मेगा हर्ट्ज और मुंबई में 2.50 मेगा हर्ट्ज स्पेक्ट्रम जिओ को हस्तांतरित किया जाएगा जो वैधानिक अनुमोदन पर निर्भर करता है। करार के तहत एयरटेल को इस स्पेक्ट्रम के लिए जियो 1037.6 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी। इसके अतिरिक्त जियो इस स्पेक्ट्रम से जुड़ी 459 करोड़ रुपए की देनदारियों को भी पूरा करेगी।भारती एयरटेल के भारत और दक्षिण एशिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल विट्ठल कहा कि उनकी कंपनी के पास इन 3 सर्किलों में 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में अनुपयोगी स्पेक्ट्रम था जिसे जियो को हस्तांतरित करने का करार किया गया है।
शेखर,जतिन
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें