ईवीएम पर राष्ट्रीय स्तर पर हो नीतिगत फैसला: कांग्रेस

 

नयी दिल्ली, 02 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन-ईवीएम को लेकर हर चुनाव में गलतफहमियां पैदा हो रही हैं, इसलिए इस संदर्भ में राष्ट्रीय स्तर पर नीतिगत फैसला लिया जाना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ईवीएम को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई की जानी चाहिए और इस मुद्दे पर कोई नीतिगत फैसला होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस संदर्भ में संयुक्त संसदीय समिति-जेपीसी की मांग कर रहे हैं तो कुछ लोग कह रहे हैं कि अब ऐसा चलने वाला नहीं है, इसलिए चुनाव आयोग को इस बारे में सोचना चाहिए।

श्री शुक्ला ने कहा कि असम में कल जो हुआ वह बहुत चौंकाने वाला है। वहाँ पथारकण्डी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु पॉल की कार से ईवीएम मशीन निकली। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश में है कि कोई भी ईवीएम सब लोगों को विश्वास में लिए बिना और सुरक्षा के साथ इधर से उधर जानी चाहिए पर यहाँ भाजपा प्रत्याशी की कार में ईवीएम रखे हुए हैं। यह चिन्ताजनक है और आयोग को इस बारे में सोचना चाहिए।

अभिनव.श्रवण

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास