सड़क निर्माण क्षेत्र में बनाया विश्व रिकॉर्ड : गडकरी

 

नयी दिल्ली 01 अप्रैल (वार्ता) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उनके मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण क्षेत्र में प्रतिदिन 37 किलोमीटर सड़क का निर्माण कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

श्री गडकरी ने गुरुवार को यहां रिकॉर्ड गति से सड़क निर्माण बनाने के अवसर पर अपने घर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में चीन और अमेरिका ने तेज गति से पहले सड़के बनाई है लेकिन आज भारत दुनिया का एकमात्र देश है जहाँ 37 किमी की गति से सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण क्षेत्र में उनके मंत्रालय ने जो काम किया है वह विश्व रेकॉर्ड है लेकिन इसको जो गति मिली है उसकी सबसे बड़ी वजह काम को सरल बनाना है।
केंद्रीय मंन्त्री ने कहा कि इस ढाई लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट चल रहे है और उनको विश्वास है कि एक साल में हर दिन 40 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा सकेगा।
अभिनव.संजय
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास