देश में एक दिन के दौरान इस साल के सर्वाधिक नये मामले

 

नयी दिल्ली 02 अप्रैल (वार्ता) भारत में वैश्वि महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ते जा रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में इस संक्रमण के 81 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए, जो 2021 में एक दिन के दौरान सर्वाधिक मामले हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 81,466 नये मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 23 लाख 03 हजार 131 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 50,356 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,15,25,039 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 6,14,696 हो गये हैं। इसी अवधि में 469 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,63,396 हो गयी है।

देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 93.68 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 5.00 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.33 फीसदी रह गयी है।

महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 10293 बढ़कर 3,67,897 हो गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 32,631 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 24,33, 368 पहुंच गयी है जबकि 249 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 54,898 हो गया है।

संतोष

जारी.वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास