हनुमान मंदिर रामपुर तिराहा रामगढ़ताल पर बिना मास्क के घूम रहे लोगों किया गया चालान
पवन गुप्ता
गोरखपुर। जनपद में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी आला अधिकारी मुस्तैद हो गए हैं जनपद में कोरोनावायरस का संक्रमण अपना पैर ना पसार पाए उसके लिए सभी पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी सड़कों पर निकल कर सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं मास्क लगाने के लिए अपील कर रहे हैं उसी क्रम में आज हनुमान मंदिर रामपुर तिराहा रामगढ़ताल पर और बिना हेलेमेट के दो पहिया वाहनों का एवं बिना मास्क के घूम रहे
व्यक्तियों का चालान किया गया और उन्हें सख्त निर्देश दिया गया की जब भी आप घर से जब भी बाहर निकले तो मास्क अवश्य लगाकर निकले और कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया और साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा कोविड-19 के तहत कानूनी कार्रवाई करने को भी कहा गया। सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र जैन और सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने कहा कि बहुत आवश्यक हो तभी अपने घरों से निकले अन्यथा अपने अपने घरों पर रहे कोरोना संक्रमण से बचें। इस दौरान महिला कांस्टेबल प्रिया सिंह एवं कल्पना मिश्रा मौजूद रहीं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें