उत्तर प्रदेश शासन ने दो आईएएस अधिकारियों को नई तैनाती दी है
पवन गुप्ता
2014 बैच के आईएएस अधिकारी अविनाश सिंह को नगर आयुक्त गोरखपुर बनाया गया है। वह मिर्जापुर के सीडीओ थे।अविनाश की तैनाती बीडा के सीईओ संदीप कुमार के स्थान पर की गई है, जिन्हें पिछले दिनों नगर आयुक्त गोरखपुर बनाया गया था।संदीप कोविड-19 पॉजिटिव होने की वजह से नगर आयुक्त गोरखपुर के पद पर जॉइन नहीं कर पाए थे।
इसके अलावा 2017 बैच की आईएएस अधिकारी व कानपुर नगर में जॉइंट मजिस्ट्रेट श्रीलक्ष्मी वीएस को मिर्जापुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें