आईसीआईसीआई बैंक और फोनपे में फास्टैग जारी करने पर साझेदारी

 नई दिल्ली 02 अप्रैल (वार्ता) आईसीआईसीआई बैंक और फोनपे ने फोनपे ऐप पर यूपीआई का उपयोग करते हुए फास्टैग जारी करने के लिए साझेदारी की है।कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह साझेदारी 28 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड फोनपे यूजर्स को ऐप पर आईसीआईसीआई बैंक फास्टैग को आसानी से ऑर्डर करने और ट्रैक करने की अनुमति देती है।

फोनपे यूजर्स जो किसी भी बैंक के ग्राहक हो सकते हैं, इससे उनके पास पूरी तरह से डिजिटल अनुभव होगा क्योंकि उन्हें फास्टैग खरीदने के लिए दुकानों या टोल लोकेशन पर नहीं जाना पड़ेगा। आईसीआईसीआई बैंक फास्टैग जारी करने के लिए फोनपे के साथ साझेदारी करने वाला पहला बैंक है।

फास्टैग भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड के स्वामित्व वाला एक ब्रांड नाम है, जो भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरणों की इलेक्ट्रॉनिक टोलिंग और अन्य सहायक परियोजनाओं को पूरा करता है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई), आईएचएमसीएल और एनएचएआई राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग टोल को पूरी तरह से डिजिटल बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

शेखर,जतिन

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास