गोरखपुर के बीआरडी और निजी अस्पतालों में वेंटिलेटर फुल

पवन गुप्ता 

गोरखपुर:गोरखपुर में कोविड-19 के बढ़ते मरीजों के बीच सरकारी और निजी अस्पतालों में वेंटिलेटर अब फुल हो चुके हैं। सामान्य मरीजों के लिए तो कुछ हद तक बेड खाली हैं। लेकिन जिस तरह से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है कि उस हिसाब से आने वाले तीन से चार दिनों के अंदर सामान्य बेड भी मरीजों को नहीं मिलेंगे। डॉक्टरों का कहना है कि स्थितियां बड़ी खराब हो चुकी हैं। मरीज बढ़ते जा रहे हैं और बेड कम होते जा रहे हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन चार से पांच कोरोना संक्रमित मरीज लौटाएं जा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि बेड खाली नहीं है जबकि बीआरडी में 150 बेड हैं। इसके अलावा छात्रसंघ चौराहा स्थित पैनेशिया हॉस्पिटल में 90 बेड का वार्ड है। इसमें 30 पर वेंटिलेटर की सुविधा भी है। यहां भी एक भी बेड नहीं खाली है। बांबे हास्पिटल में 10 बेड पर वेंटिलेटर की सुविधा है। यहां भी बेड फुल हो चुका है। फातिमा में वेंटिलेटर के साथ-साथ सामान्य बेड भी फुल हो चुके हैं। कहीं किसी भी निजी अस्पताल में वेंटिलेटर वाले बेड खाली नहीं है।इस दौरान सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि कोविड मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। उसी अनुसार बेडों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। टीबी अस्पताल सहित अनेक निजी अस्पतालों में बेड बढ़ाए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर और बेड के इंतजाम किए जाएंगे। कुछ और निजी अस्पतालों में जल्द ही इलाज की व्यवस्था शुरू की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास