एसपी उत्तरी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
पवन गुप्ता
गोरखपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना की तैयारियों के बीच शनिवार पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी सीओ चौरीचौरा जगत नारायण तहसीलदार चौरीचौरा व नायब तहसीलदार चौरीचौरा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सरदार नगर में बनाये गये स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर स्थापित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम के सुरक्षा में लगाये गये गार्ड को सदा सतर्क रहने को कहा।
एसपी उत्तरी ने निर्देश दिए कि सभी पुलिस कर्मी कोविड-19 से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। कोई भी पुलिस कर्मी बिना मास्क के ड्यूटी न करें, सभी मास्क अवश्य लगाएं एवं लोगों से दो गज दूरी बनाकर रखें। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया। स्टाफ रूम के सील को चेक करते रहे किसी भी व्यक्ति को किसी भी स्थिति में स्ट्रांग रूम के पास कतई आने ना दें अगर कोई जबरदस्ती आने की कोशिश करता है तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई करे इसके बाद एसपी उत्तरी ने प्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर लगाये गये लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराएं जिससे कोरोना संक्रमण के चैन को तोड़ा जा सके बिना मास्क कोई भी व्यक्ति दिखाई नहीं देना चाहिए अगर बिना मास्क के घूमते हुए दिखाई देता है तो निर्धारित जुर्माना वसूला जाए इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि जो भी लोग बिना मास्क के घर से बाहर निकल रहे हैं, उनका चालान करें। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित की गई कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें अपने घरों में रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें