उत्तर प्रदेश सरकार ने किये तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ 03 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने कल आधी रात के बाद भारतीय पुलिस सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिये।उत्तर प्रदेश सरकार ने सीबीसीआईडी के डीजी विश्वजीत महापात्रा और एडीजी एसके माथुर को हटा दिया है।विश्वजीत महापात्रा और एस के माथुर को नई तैनाती नहीं दी गई है।डीजी विजलेंस पीवी रामाशास्त्री को सीबीसीआईडी का एडिशनल चार्ज दिया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आर के स्वर्णकार को एडीजी सीबीसीआईडी बनाया गया है।


विनोद

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास