रेलवे स्टेशन पर कंफर्म टिकट वालें यात्री ही प्रवेश कर सकेंगे

पवन गुप्ता 

चारबाग रेलवे स्टेशन पर अब कंफर्म टिकट वाले ही यात्री प्रवेश कर सकेंगे। ये नियम पहले बना था, बाद में खत्म कर दिया गया। वहीं एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से यात्री के साथ परिजन प्लेटफार्म पर नहीं जा सकेंगे। क्योंकि रेलवे प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री बंद करने जा रहा है। ताकि स्टेशन परिसर और प्लेटफार्मो पर अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ न जुट सके।

इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए उत्तर रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ की अतिरिक्त तैनाती की है। चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में वे यात्री भी आ रहे थे, जिनके पास आरक्षण चार्ट बनने के बाद भी वेटिंग है। ऐसे यात्री जबरन कोच में घुसकर सफर कर रहे है। इससे कोविड पोटोकॉल की धज्जियां उड़ रही हैं। इसी के मद्देनजर कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन पर सख्ती बढ़ा दी गई है। ताकि यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बना रहे।

टिप्पणियाँ