अखिलेश के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने भी लगवाया कोरोना टीका

 

लखनऊ, 02 अप्रैल (वार्ता) समावादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भले ही कुछ दिन पहले कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाया हो लेकिन आज उनके चाचा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने यहां लोहिया संस्‍थान में कोराना का स्‍वदेशी टीका लगवा लिया है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार श्री यादव को कोवीशील्‍ड की पहली डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि श्री यादव को 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाई जायेगी। इससे पहले प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि भारतीय वैज्ञानिकों ने काफी मेहनत करके यह टीके बनाए हैं और हम उनका स्‍वागत करते हैं।

गौरतलब है शिवपाल के भतीजे सपा अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाते हुए दो जनवरी को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि भाजपा का यह कोरोना का वैक्सीन है, इसलिए मैं इस पर कैसे भरोसा कर सकता हूं। इसके उनके कई समर्थक और पार्टी के पदाधिकारियों ने भी कोरोना के टीके का विरोध किया था। अखिलेश के बाद इटावा के पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने भी कोरोना का टीका लगवाने का विरोध किया था लेकिन अब अखिलेश यादव के रिश्तेदार आगे बढ़कर टीका लगवा रहे हैं। अब सवाल यह है क्या अखिलेश यादव भी कोरोना टीका लगवाएंगे।

त्यागी

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास