इफको ने निःशुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए चौथी इकाई को मंजूरी दी

 

नयी दिल्ली 29 अप्रैल (वार्ता) इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को ऑपरेटिव (इफको) ने राष्ट्र सेवा में अस्पतालों को निःशुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए चौथी इकाई लगाने को मंजूरी दे दी है।

इफको के प्रबंध निदेशक यू एस अवस्थी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन की मांग को पूरा करने के लिए ओडिशा के पारादीप में चौथा ऑक्सीजन संयंत्र लगाने का आदेश दिया गया है। इससे पहले तीन ऑक्सीजन संयंत्र लगाने को स्वीकृति दी गई थी।

पारादीप संयंत्र की उत्पादन क्षमता 150 घन मीटर प्रति घंटा होगी। इसमें 15 जून तक उत्पादन शुरु हो जाने की संभावना है। इससे अस्पतालों को निःशुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जाएगा।

अरुण, उप्रेती

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास