देवरिया में पंचायत चुनाव लड़ने वाले सम्भावित प्रत्याशियों से धन उगाही के मामले में जांच
देवरिया,06 अप्रैल(वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया के लार विकास खण्ड में पंचायत चुनाव लड़ने वाले सम्भावित प्रत्याशियों से अभिलेखों को पूर्ण कराये जाने में धनउगाही की शिकायत की जांच के लिये जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है।
आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पंचायत चुनाव लड़ने वाले सम्भावित प्रत्याशियों के विभिन्न अभिलेखों के पूर्ण कराये जाने को लेकर विकास खंड लार में कर्मियों द्वारा अवैध धनराशि लेने की आयी शिकायत एवं कथित वीडियो क्लिप प्राप्त होने पर जिलाधिकारी श्री निरंजन ने संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज की अध्यक्षता में तीन सदस्यी जांच समिति गठित कर दी है।इस समिति को उन्होंने आदेशित किया है कि इस प्रकरण की गहरायी से जांच करते हुए अपनी सुस्पष्ट जांच रिपोर्ट 2 दिन के अन्दर उपलब्ध करायेंगे।इस जांच टीम एडीएम प्रशासन के साथ जिला विकास अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी सलेमपुर सदस्य नामित किये गये हैं।
सं विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें