अमेरिकी उपराष्ट्रपति को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
पवन गुप्ता
अक्सर किसी न किसी बड़े औदे पर पदस्थ अधिकारी या फिर किसी नेता को जाने से मारने की धमकी तो मिल ही जाती है. अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. दरअसल, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को एक नर्स ने जान से मारने की धमकी थी, जिसके बाद तुरंत ही मामले पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. अमेरिकी इंटेलिजेंस सर्विस के अनुसार, नर्स की पहचान निवियाने पेटिट फेल्प्स के रूप में की गई है, जो कि 39 साल की है. आरोपी नर्स ने अपने धमकी भरे शब्दों में कहा, मैं बंदूक से मारने जा रही हूं, तुम मरने जा रही हो.
निवियाने को अमेरिकी खुफिया सेवा की जांच के बाद फ्लोरिडा से पकड़ा गया. आरोपी के खिलाफ जो मामला दर्ज किया गया है उसके अनुसार फेल्प्स ने 13 फरवरी से 18 फरवरी के बीच जानबूझकर उपराष्ट्रपति को जान से मारने और शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी. वह जैक्सन हेल्थ सिस्टम से जुड़ी है. आरोपों के अनुसार उसने जेल में बंद अपने पति को वीडियो भेजकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के खिलाफ नफरत भरे शब्दों का इस्तेमाल किया था. उसके खिलाफ दर्ज शिकायत में कहा गया कि फेल्प्स ने कमला हैरिस को मारने जैसी बातें भी वीडियो में कही हैं. आरोपी ने एक वीडियो में कहा, कमला हैरिस तुम मरने जा रही हो. तुम्हारे दिन अब गिनती के बचे हैं.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें