बनाए गए मतदान केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण
पवन गुप्ता
गोरखपुर। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन कटिबद्ध जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन अपने सहयोगियों के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना एसबीएम कैंपियरगंज अरुण कुमार सिंह एसडीएम सहजनवा सुरेश राय और सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज राहुल भाटी के साथ पिपरौली व जसवल बाजार प्राथमिक विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों का भ्रमण कर बनाए गए मतदान केंद्रों किए गए मूलभूत सुविधाओं को देखा तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया कि मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पोलिंग बूथ सदस्यों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध रहे ताकि मतदान केंद्रों पर उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े जिससे वह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न करा सकें। हर मतदान केंद्र पर पानी बिजली शौचालय सहित सभी मूलभूत सुविधाएं जहां नहीं पूर्ण रूप से हैं उपलब्ध उस स्थान पर सभी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करा लिया जाए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें