Online Class for 1st to 8th: ई-पाठशाला में रोज दो अभिभावकों से अध्यापक करेंगे बात

पवन गुप्ता 

सरकारी प्राइमरी स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के लिए ई-पाठशाला की शुरुआत फिर से की जाएगी। अगले तीन दिनों में शिक्षकों को व्हाट्सएप ग्रुप में शिक्षण सामग्री भेजी जाएगी। वहीं अध्यापकों को रोज न्यूनतम दो विद्यार्थियों के अभिभावकों को स्कूल बुलाकर बात करनी होगी।

ई-पाठशाला के तीसरे चरण में विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम को बेहतर बनाने के लिए शैक्षिक पंचाग के मुताबिक पढ़ाई कराई जाएगी। विभाग द्वारा प्रेषित कक्षावार/ विषयवार शैक्षिक सामग्री/कंटेंट अभिभावकों के व्हाट्सएप पर भेजे जाएंगे।

अभिभावकों से अध्यापक पढ़ाई के बारे में चर्चा करेंगे। बच्चों के अभ्यास कार्य को मंगवा कर जांचेंगे और बच्चों को गृह कार्य देंगे। इसी तरह रोज कक्षाध्यापक अपनी कक्षा के न्यूनतम पांच बच्चों से फोन पर बात करके पढ़ाई की समीक्षा करेंगे। उन्हें विषय सम्बंधित पाठों के बारे में समझाएंगे ।

अभिभावकों/बच्चों से किस विषय पर वार्ता करनी है , उसकी कार्ययोजना शिक्षकों को पहले से तैयार करनी होगी। दूरदर्शन पर फिर से ई कंटेंट का प्रसारण किया जाएगा। पिछली बार कुछ जिलों में शिक्षकों द्वारा मोहल्ला पाठशाला का संचालन किया गया था। स्वेच्छा से शिक्षक/ विद्यालय /जिलों द्वारा मोहल्ला पाठशाला का संचालन किया जा सकता है।

अभिभावकों के पास यदि स्मार्ट फोन हैं तो उन पर विभाग द्वारा उपयोग किए जा रहे विभिन्न ऐप भी डाउनलोड किए जाएंगे। बच्चों के अभ्यास कार्य को रोज व्हाट्सऐप पर मंगवाया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास